पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झरिया कोयलांचल ने बापू को किया शत शत नमन

झरिया कोयलांचल ने बापू को किया शत-शत नमन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों ने बापू को किया शत-शत नमन
झरिया/सिंदरी अलकडीहा - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस के मौके पर गुरुवार को सिंदरी में सीनियर सिटीजन द्वारा आंबेदकर चौक रोहराबांध में एक दिवसीय धरना दिया गया, जिसका नेतृत्व अध्यक्ष समाजसेवी प्रभुनाथ सिंह एवं संयोजक शैलेन्द्र नाथ द्विवेदी ने किया। संबोधित करते हुए द्विवेदी ने कहा कि खाद कारखाना सिंदरी प्रबंधन द्वारा निगम के आवासों में रह रहे लोगों को पीपी एक्ट के तहत करीब 2800 लोगों को अवास खाली करने के लिए दिये जा रहे नोटिस के विरोध में धरना का आयोजन किया गया। धरना के माध्यम से कहा गया कि सिंदरी में वर्षों से रह रहे लोगों को उजाडऩे की साजिश का जोरदार विरोध किया जाएगा।