पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूजा की तैयारी अंतिम चरण में

पूजा की तैयारी अंतिम चरण में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला - मयरा मोदक समाज नाला की प्रखंड इकाई के तत्वावधान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाला शाखा के समीप आगामी 3 जनवरी को गणेश पूजा को लेकर पंडाल निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुए संगठन के प्रखंड अध्यक्ष गणेश मित्रा ने बताया कि पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है। भगवान गणेश की मूर्ति का निर्माण भी पूरा हो चुका है। साथ हीं इस धार्मिक कार्यक्रम में मयरा मोदक समाज के लोग झारखंड सहित पश्चिम बंगाल से भी भाग लेंगे। पूजा के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।