नाला में शहादत दिवस मनाया
नाला - प्रखंड के गोपालपुर स्थित कांग्रेस सेवा दल कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 65वां शहादत दिवस मनाया गया। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष पंकज झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके अलावा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रपिता के बताए अहिंसा एवं सत्य के मार्ग पर चलकर लोगों को एक नई दिशा दिखाने की अपील की। इस अवसर पर सुजन राय, रसीलाल टुडू, दुलाल धीवर, नरेश मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता थे।