- Hindi News
- चित्तरंजन स्टेशन पर भी एनटीइएस सिस्टम प्रारंभ
चित्तरंजन स्टेशन पर भी एनटीइएस सिस्टम प्रारंभ
भास्कर न्यूज - मिहिजाम
अब चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र से हीं यात्रियों को देश भर से यहां आने-जाने वाली ट्रेन की पोजिशन और ट्रेनों में लगे बॉगी पोजिशन की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। इसके लिए रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम ((एनटीइएस)) सेवा शुरू की गई है। इससे पूर्व ट्रेनों तथा ट्रेन की बॉगी की स्थिति जानने के लिए आसनसोल पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन इस सेवा के यहां शुरू होने से यहां के यात्रियों को काफी लाभ व सुविधा मिलने की संभावना जताई जा रही है। यात्रियों को सिर्फ ट्रेन नंबर भर पूछताछ केंद्र पर मौजूद अधिकारी को बतानी होगी। जिसे इंटरनेट के माध्यम से उक्त अधिकारी यात्री को सूचित कर देंगे कि ट्रेन किस रेलवे स्टेशन पर है। ट्रेन की बॉगी पोजिशन क्या है। चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर स्थित पूछताछ केन्द्र में गुरुवार से नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम ((एनटीईएस)) की शुरुआत की गई है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन की पूर्ण जानकारी मिल पाएगी। ट्रेन कहां है और कितनी बिलंब से चल रही है। अब इस प्रकार की जानकारी आसानी से स्टेशन पर उपलब्ध हो जाएगी। इस मामले में चित्तरंजन स्टेशन प्रबंधक आरएन साव ने बताया कि इस सुविधा से यात्रियों के साथ-साथ रेलवे कर्मियों को भी सूचना आदान-प्रदान करने में सुविधा होगी।