पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली कलश यात्रा

प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली कलश यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करमाटांड़ - स्थानीय गिरि वनवासी कल्याण केन्द्र में हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। 51 कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर के समीप स्थित तालाब से जल लेकर हनुमान मंदिर, अंबेडकर चौक, सुभाष चौक, गणपत चौक से शिव मंदिर, ठाकुरबाड़ी होते हुए बाजार का भ्रमण किया। जयकारा के साथ कलश को हनुमान मंदिर में रखा गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में गुरूवार से कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। पहली फरवरी को हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। केन्द्र प्रमुख अमरनाथ वर्मा ने कहा कि प्रत्येक शाम संगीतमय भक्ति जागरण का कार्यक्रम होगा। कलश यात्रा में हनुमान जी के जयकारा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मौके पर विजय वैद्य, जयप्रकाश मोहनका, विजय टुडू, विक्रम मंडल, बलदेव हांसदा, योगेन्द्र मंडल, आलोक राय आदि थे।