पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल के आयोजन की प्रशंसा की

खेल के आयोजन की प्रशंसा की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा - सदर प्रखंड अंतर्गत अमलाबनी फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय युवा खेल महोत्सव ((गत 27-29 जनवरी तक)) का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में 18 पुरुष टीम ने भाग लिया। फाइनल प्रतियोगिता मुरलीडीह बनाम हुडारबेड़ा के बीच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। लड़कियों के लिए भी कबड्डी व तीरंदाजी प्रतियोगिता का इस दौरान आयोजन किया गया। कबड्डी की 8 टीमों ने भाग लिया। बंदाजोरिया बनाम मुरलीडीह के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें बंदाजोरिया की टीम विजयी रही। तीरंदाजी प्रतियोगिता में करीब 50 लड़कियों ने भाग लिया। जिसमें बंदाजोरिया की ही लीलावती मरांडी प्रथम रही। मांझी हड़ाम ने प्रतियोगिता की प्रशंसा की। मौके पर रश्मिता पति, सहदेव मुखर्जी ने विचार रखे।