पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो लाख से कस्तूरबा में बनेगा खेल मैदान

दो लाख से कस्तूरबा में बनेगा खेल मैदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा - जिले के बालिकाओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ साथ खेल का बेहतर मैदान भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस दिशा में उपायुक्त चंद्रशेखर तथा उपविकास आयुक्त मुकुल कुमार पांडेय पहल करते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जामताड़ा में खेल मैदान की व्यवस्था करायी जा रही है। विद्यालय परिसर में १ लाख ९५ हजार रुपए की लागत से खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य मनरेगा के तहत किया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मैदान ३००/१५० वर्ग मीटर का होगा। छात्राओं को बेहतर शिक्षा के साथ साथ खेल में स्वयं की प्रतिभा निखारने का भी मौका मिलेगा। खेल मैदान निर्माण के लिए प्रखंड कार्यालय द्वारा नक्शा का निर्माण किया जा रहा है। अंतिम रूप से जिला स्तर पर मुहर लगने के साथ ही विद्यालय में खेल मैदान का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।