सीएम व झामुमो सुप्रीमो का पुतला जलाया
सिंदरी - दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की धर्मपत्नी सविता महतो को राज्यसभा का टिकट नहीं दिए जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को बलियापुर के मोदीडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का पुतला दहन किया गया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि झामुमो सुप्रीमो ने एक शहीद व उनकी विधवा पत्नी के साथ अन्याय किया है जिसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पुतला दहन करने वालों में ग्रामीण तारापदो दास, रमेश महतो, सपन महतो, संतोष महतो आदि शामिल थे।