बेमियादी हड़ताल पर बैठे शिक्षक
निरसा - पिछले 16 दिसंबर से केएसजीएम कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी संघ अपने महाविद्यालय को अंगीभूत करने की मांग पर बेमियादी हड़ताल पर है। वहीं गुरुवार को संघ ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए निरसा एनएच-2 के किनारे एक दिवसीय धरना दिया। उक्त धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार जब तक हमारी मुख्य मांगों को नहीं मान लेती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उपेक्षापूर्ण नीति शिक्षकों के साथ अपना रही है, जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। मौके पर डॉ संजय कुमार सिंह, प्रो केबी भट्ट, उदय शंकर सिंह, केके सिंह, एके सिंह, सुधाकर मंडल, उत्तम मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।