चौकीदार से मारपीट लूट का प्रयास
चासनाला - सुदामडीह थाना क्षेत्र के सुदामडीह स्थित दोनों लाइन के बीच रेलवे का केबल बिछाने का काम चल रहा है। उक्त कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। बुधवार की रात अपराधियों का दल उक्त स्थान पर धावा बोला। धावा बोलकर ठेकेदार के चौकीदार राजू डोम को कब्जे में ले लिया। उसके साथ मारपीट भी की। उसके बाद केबल ले जाने का प्रयास करने लगे।