पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक का किया गया अभिनंदन

विधायक का किया गया अभिनंदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेटरवार - पेटरवार प्रखंड के पतकी उच्च विद्यालय के प्रांगण में उमवि पतकी को उत्क्रमित उच्च विद्यालय का दर्जा दिलाए जाने पर ग्रामीणों द्वारा विधायक माधव लाल सिंह का अभिनंदन किया गया। मौके पर पतकी गांव के ग्रामीण व स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे। विधायक सिंह ने कहा कि शिक्षा का दीप सुदूरवर्ती गांवों के हर घर-परिवार में पहुंचे। इसके लिए वे सदा प्रयत्नशील रहकर स्कूलों को अपग्रेड कराने का कार्य करते रहेंगे। पहले हाई स्कूल की शिक्षा प्राप्त करने के लिए बच्चों को कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। अब उन्हें अपने ही गांव में अच्छी शिक्षा मिलेगी। विधायक प्रतिनिधि श्यामसुंदर मंडल व बोकारो जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ंिसंह ने कहा कि विधायक द्वारा ग्रामीणों के शिक्षा पर ध्यान दिए जाने का ही नतीजा है कि सुदूरवर्ती गांवों में न केवल पुरूष ग्रेजुएट हैं बल्कि महिला ग्रेजुएट की भी अच्छी संख्या देखने को मिल रही है। मौके पर अभिनंदन समारोह में पहुंचे 110 असहाय वृद्धों व विकलांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।