खतियान सत्याग्रह चलाएंगे
पेटरवार - पेटरवार प्रखंड कमार, करमाली समन्वय उत्थान कमेटी के तत्वावधान में अंचल कार्यालय परिसर पर खतियान सत्याग्रह का आयोजन आगामी 15 फरबरी को किया जाएगा। कमेटी द्वारा इस बावत अंचल कार्यालय को लिखित सूचना दी गयी। प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष भुनेश्वर करमाली ने बताया कि प्रखंड के सैकडों कमार जाति के लोग सरकार की गलत नीति के शिकार हैं। प्रखंड के नाम मात्र के करमाली परिवारों को अनुसूचित जन जाति होने का लाभ मिल रहा है। जबकि अन्य को प्रखंड के गलत नीति के तहत पिछड़ा वर्ग घोषित किया गया है। जबकि दोनों एक जाति ही नहीं, बल्कि एक ही वंशज के ही सदस्य भी हैं। ऐसा खतियान में करमाली के स्थान पर कमार दर्ज हो जाने के कारण से हुआ है। इसी त्रुटि को सुधार करने के लिए कमेटी द्वारा अंचल कार्यालय में खतियान सत्याग्रह अंादोलन चलाने का बीड़ा उठाया है।