पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैलाश कपरदार की बेंगलोर में मौत

कैलाश कपरदार की बेंगलोर में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कसमार - मधुकरपुर के 42 वर्षीय कैलाश कपरदार की मौत सोमवार को बेंगलोर में हो गई। वह रोजगार की तलाश में तीन माह पूर्व कर्नाटक के बेंगलोर शहर गया था। जहां वह एक ठेकेदार के यहां सेट्रिंग मिस्त्री का कार्य करता था। बीते सोमवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गयी। ठेकेदार ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को उसके घर मधुकरपुर भिजवाया। इधर घटना की सूचना मिलने पर आजसू नेता योगेंद्र महतो व स्थानीय मुखिया तारा देवी मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।