पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिबू सोरेन का पुतला फूंका

शिबू सोरेन का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तालगडिय़ा - स्व सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो को राज्यसभा सदस्य नहीं बनाए जाने पर झारखंड दिशोम पार्टी और कुड़मी विकास मोर्चा ने संयुक्त रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का पुतला दहन बिनोद बिहारी स्टेडियम के समक्ष किया गया। पुतला दहन का नेतृत्व जेडीपी के चास प्रखंड अध्यक्ष मिहिर महतो ने किया। मौके पर झारखंड दलित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप बाउरी ने कहा कि वर्तमान सरकार झारखंड विरोधी है। स्थानीय नीति लागू होने से ही प्रदेश का विकास हो सकता है। हेमंत सरकार स्थानीय विरोधी है, जनता इसका जरूर जवाब देगी। सविता महतो को उनका अधिकार मिलना चाहिए। इस अवसर पर चंदनकियारी प्रखंड अध्यक्ष, रामपद रविदास, प्रदीप महतो, महादेव महतो, उमेश महतो, हीरा कर्मकार आदि मौजूद थे।