पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मृतक के परिजनों का अनशन समाप्त

मृतक के परिजनों का अनशन समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधनवार. रामजी यादव की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना परिसर में परिजनों के अनशन के तीसरे दिन धनवार थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया। इस दौरान थाना प्रभारी ने अनशन कर रहे मृतक की पत्नी गिरजा देवी, पुत्र राजेश यादव, पुत्री संतोषी कुमारी, बहन मो तुलिया देवी को आश्वासन देते हुए कहा कि दो दिन में बेसरा की रिपोर्ट आ जाएगी। अगर उसमें किसी तरह का साक्ष्य मिला तो एक सप्ताह के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी। बताते चलें कि 8 दिसंबर 2013 को धनवार थाना क्षेत्र के तरुनियां निवासी रामजी यादव की लाश संदेहास्पद स्थित में गांव के एक कुआं से बरामद हुई थी। मृतक की पत्नी ने चार लोगों को आरोपी बनाते हुए धनवार थाना में मामला दर्ज कराया था।