चोरी का ट्रक लावारिस अवस्था में मिला
झरिया - झरिया के स्टेशन रोड से बुधवार को चोरी गए ट्रक संख्या जेएच 10 जे 8049 लावारिस अवस्था में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के होटल खालसा के समीप से बरामद हो गया है। झरिया पुलिस ट्रक को जब्त कर ले आई है। ट्रक चालक नवीन साव के बयान पर अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। वहीं ट्रक मालिक बबलू राम ट्रक मिलने के बाद राहत की सांस ली है।