पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रशर की चपेट में आकर महिला की मौत

क्रशर की चपेट में आकर महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलियापुर - बलियापुर थाना क्षेत्र के गुलुडीह स्थित एक क्रशर में गुरुवार को दुर्घटना हो गयी। दुर्घटना में महिला कर्मी मुनिया देवी 40 वर्ष की मौत हो गयी है। इस मामले को रफा दफा करने का प्रयास चल रहा था। पुलिस पदाधिकारी इस मुद्दे पर कुछ भी जानकारी नहीं दिया। सूचना के अनुसार क्रशर मशीन में कार्य करने के दौरान महिला क्रशर बेल्ट के चपेट में आ गयी। बुरी तरह से घायल होने के बाद इलाज शुरू किया गया। पर इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। सूचना के अनुसार पीडि़त परिवार को मुआवजा के तौर पर मोटी रकम देकर मामले को सलटने में लगा हुआ है। इस संबंध में बलियापुर थाना प्रभारी की दूरभाष की घंटियां बजती रही। उनके तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।