पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क बनाते बनाते आप भी ‘कुछ’ बनाने लगे, तो ठीक नहीं : नीतीश

सड़क बनाते-बनाते आप भी ‘कुछ’ बनाने लगे, तो ठीक नहीं : नीतीश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियरों को चेताया कि सड़क बनाते-बनाते आप भी ‘कुछ’ बनाने लगे, तो यह ठीक नहीं होगा। हम केंद्र से लड़ कर, कर्ज लेकर, टैक्स के जरिए धन लाएं और कोई उस पर मौज करने लगे, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर किसी के काम की कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने गुरुवार को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना की शुरुआत के मौके पर ये बातें कहीं।
27 जिलों में 970 सड़कों का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नई योजना राज्य के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक वातावरण में जबर्दस्त बदलाव लाएगी। सड़कों के निर्माण के साथ उनका रख-रखाव भी होना चाहिए। सड़कें खराब होने पर बदनामी बढ़ती है। अगर लोग प्रसन्न हुए तो हम भी प्रसन्न। जनता नाराज, तो हम कैसे खुश रह सकते हैं? हम चाहते हैं कि ग्रामीण सड़कों का रखरखाव सही ढंग से हो। बनी सड़कों को बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 250 आबादी वाले बसावटों को सड़क से जोडऩे के लिए वल्र्ड बैंक से मदद मांगी गई है। वल्र्ड बैंक पहले से ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए कर्ज दे रहा है। इस पर वल्र्ड बैंक ने विचार करने का आश्वासन दिया है। हम दूसरे स्रोतों से भी धन की व्यवस्था कर रहे हैं।