पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएमसीएच पटना में छात्रों के लिए खुलेगा लैंग्वेज लैब

पीएमसीएच पटना में छात्रों के लिए खुलेगा लैंग्वेज लैब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
पटना मेडिकल कॉलेज ने छात्रों को आधुनिक सुविधाएं देने की कवायद शुरू की है। छात्रों के लिए लैंग्वेज लैब की स्थापना की जाएगी। इस पर करीब 30 लाख रुपए खर्च होंगे। लैंग्वेज लैब में लैपटॉप और माइक की व्यवस्था होगी। छात्रों को ट्यूटोरियल हॉल के बोर्ड पर नजर गड़ा कर रखने की जरूरत नहीं होगी। छात्र लैपटॉप पर देखकर ही शिक्षक से जवाब-सवाल कर सकते हैं। विषय वस्तु समझ में नहीं आने पर एक बार नहीं कई बार उसे देख सकते हैं और समझ सकते हैं। शिक्षक से दोबारा पूछ सकते हैं। इतना ही नहीं हाथ से ज्यादा लिखने की भी जरूरत नहीं होगी। डिजिटल फार्म में उन्हें नोट्स आदि मिल जाएंगे। उसे छात्र बाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉलेज में इस तरह की व्यवस्था करने के लिए प्राचार्य डॉ. एनपी यादव से आरएन टेकनोलॉजी से संपर्क किया है। डॉ. यादव का कहना है कि लैंग्वेज लैब की व्यवस्था होने से छात्रों को काफी सहूलियत हो जाएगी।