पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें पूरी नहीं हुई, तो 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना करेंगे गृहरक्षक

मांगें पूरी नहीं हुई, तो 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना करेंगे गृहरक्षक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
17 फरवरी से धरना पर बैठेंगे गृहरक्षक
पटना - 14 फरवरी तक मांगें पूरी नहीं होने पर गृहरक्षकों ने 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन रैली व धरना करने की घोषणा की है। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ्ज्ञ के बैनरतले शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता ने विधायक सोम प्रकाश ने कहा कि सरकार गृह रक्षकों की समस्याओं के प्रति आजादी के 68 वें वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक ठोस पहल नहीं किया है। स्थिति यह है बगैर वेतन पुलिस की ड्यूटी बखूबी निभाते हैं। उनकी सुख सुविधा के नाम पर भेदभाव की जाती है। उन्हें अपने मौलिक मांगों के लिए आंदोलन करने को सरकार ने ही मजबूर किया है।