पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाम दलों को लोस में खाता खुलने का इंतजार

वाम दलों को लोस में खाता खुलने का इंतजार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना

पिछले दो लोकसभा चुनावों में बिहार से किसी भी वाम दलों का खाता नहीं खुल सका है। भाकपा, माकपा और भाकपा माले को आगामी लोकसभा चुनाव में एक अदद सीट की दरकार है। 2009 की लोकसभा चुनाव में जीत तो दूर, मुकाबले में भी कहीं वामदलों के उम्मीदवार नहीं रहे। एकमात्र बेगूसराय सीट पर भाकपा के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे। वामदलों के उम्मीदवार अधिकांश जगहों पर चौथे स्थान पर रहे।

कभी भाकपा का राज्य में 6-7 लोस सीटों परचम लहराया करता था। धीरे-धीरे पार्टी का जनाधार सिमटता गया। 1971 में 7, 1980 में 6, 1984 में 2, 1984 में 2, 1989 में 4, 1991 में 7 और 1996 में 4 सीटों पर जीत मिली थी। 1998, 1999, 2004 व 2009 में खाता नहीं खुल सका। 1999 की लोकसभा चुनाव में माकपा के सुबोध राय को जीत मिली थी। इसके पहले माकपा दो बार नवादा सीट जीत चुकी थी। भाकपा माले के रामेश्वर प्रसाद को 1989 इंडियन पीपुल्स फ्रंट के बैनर से लोस पहुंचे थे।

2009 के लोस चुनाव में भाकपा, माकपा व भाकपा माले ने संयुक्त उम्मीदवार मैदान में उतारा था। 2014 के चुनाव के लिए भाकपा वाम एकता के साथ ही जदयू से समझौता करने के मूड में है। वहीं भाकपा माले का राजद की ओर रुझान है। हालांकि भाकपा माले ने साफ कर दिया है कि राजद का कांग्रेस से तालमेल होने की स्थिति में राजद से कोई बात नहीं हो सकती है। भाकपा के पूर्व राज्य सचिव बद्री नारायण लाल ने बताया कि कांग्रेस और भाजपा से दूरी रखने वाले जनवादी पार्टियों के साथ बात हो सकती है। भाजपा और कांग्रेस को केंद्र की सत्ता से दूर रखने के लिए अन्य दलों को साथ चुनाव मैदान में उतरना चाहिए।

माकपा के राज्य सचिव विजय कांत ठाकुर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस से अलग रहने वाली पार्टियों के साथ तालमेल किया जा सकता है। भाकपा वामदलों की एकता भी बनाए रखने के पक्ष में है। भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस ही नहीं जदयू के साथ तालमेल रखने वाले किसी पार्टी के माले की साथ दोस्ती का सवाल ही नहीं है।

2009 चुनाव में वामदलों की स्थिति

भाकपा उम्मीदवार वोट

पूर्वी चंपारण रामचंद्र प्रसाद 20742

शिवहर मो. तनवीर जफर 16,864

मधुबनी हेमचंद्र झा 54,360

मधेपुरा ओम प्रकाश नारायण 28,112

बेगूसराय शत्रुघ्र प्रसाद सिंह 1,64,784

बांका संजय कुमार 37,248

जमुई गजाधर रजक 17,791

भाकपा माले

बाल्किमी नगर वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता 13,701

झंझारपुर योगनाथ मंडल 8516

अररिया कमली देवी 2319

कटिहार महबूब आलम 32034

पूर्णिया माधवी सरकार 5152

दरभंगा सत्य नारायण मुखिया 12154

मुजफ्फरपुर जितेंद्र यादव 6840

समस्तीपुर जीवछ पासवान 11919

नालंदा शशि यादव 9514

पटना साहिब राम नारायण राय 5481

पाटलिपुत्रा रामेश्वर प्रसाद 36,833

आरा अरुण सिंह 1,15,964

बक्सर सुदामा प्रसाद 19458

सासाराम दुखी राम 8284

काराकाट राजाराम सिंह 37480

जहानाबाद महानंद प्रसाद 35,496

गया निरंजन कुमार 6704

माकपा

पश्चिम चंपारण रामाश्रय सिंह 23462

सुपौल बलराम सिंह यादव 9718

उजियारपुर रामदेव वर्मा 58,897

भागलपुर सुबोध राय 17087

नवादा गणेश शंकर विद्यार्थी 14,840





वाल्मिकी नगर