पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायर्ड चीफ इंजीनियर के घर एसयूवी का छापा

रिटायर्ड चीफ इंजीनियर के घर एसयूवी का छापा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में बना रखा है आलीशान मकान

जांच के दौरान ही मिला 26 लाख रुपए के बैंक ट्रांजेक्शन के सुराग

खातों से लगातार हो रहे थे लाखों के ट्रांजेक्शन

पत्नी के नाम से बेंगलुरु में तीन बेड रूम का फ्लैट

पत्नी और बेटे ने ग्रेटर नोएडा में फ्लैट के लिए लगाए 12 लाख 60 हजार

कई बैंक खातों में 59 लाख से अधिक रुपए

महिंद्रा की एक्सयूवी और जेन गाडिय़ां भी मिली

पिछले साल 31 अगस्त को रिटायर हुए थे चौधरी

भास्कर न्यूज - पटना

विशेष निगरानी इकाई((एसवीयू)) ने शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के रिटायर चीफ इंजीनियर राम विलास चौधरी के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पर छापेमारी कर 1 करोड़ 80 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान एसवीयू को उनके ठिकाने से 1 लाख 63 हजार नकद के अलावा करीब एक दर्जन बैंक खातों का पता चला है जिसमें लाखों रुपए जमा हैं। सिर्फ राम विलास चौधरी और उनकी पत्नी मंजू चौधरी के नाम से बैंक में 59 लाख रुपए से अधिक जमा हैं। इसके अलावा दो बैंक लॉकर भी मिले हैं जिन्हें शनिवार को खोला जाएगा। इसके अलावा निवेश से संबंधित कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पटना के अलावा बेंगलुरु और ग्रेटर नोएडा में भी फ्लैट से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। राम विलास चौधरी पिछले साल ही 31 अगस्त को रिटायर हुए हैं और एसवीयू उनके रिटायरमेंट के अंतिम दिन तक की चल-अचल संपत्ति को आधार बनाकर ही तफ्तीश कर रही है। एसवीयू के आईजी प्रवीण वशिष्ठ ने छापेमारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राम विलास चौधरी के खिलाफ भ्रष्ट क्रिया कलापों से आय के ज्ञात स्रोतों से काफी अधिक परिसंपत्तियां अर्जित करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इनकी आय के वैध स्रोतों से अनुमानित बचत 44 लाख 70 हजार 506 रुपए है। अभी तक की जांच में इनके पास से आय के ज्ञात स्रोतों से करीब 1 करोड़ 35 लाख 66 हजार 330 रुपए से अधिक की संपत्ति का पता चला है। जमीन और मकान की कीमत काफी कम दिखाई गई है।

यहां हुई छापेमारी

एचआईजी प्लाट नंबर-4 एच/6 बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित मकान

अचल संपत्ति

1.एचआईजी प्लाट नंबर-4 एच/6 बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में राम विलास चौधरी के नाम पर 3600 वर्ग फुट का प्लॉट-दस्तावेज में दर्शाया गया मूल्य 45 हजार 134 रुपए

2.एचआईजी प्लॉट नंबर 4एच पर बना हुआ चार मंजिला मकान-दर्शाया गया मूल्य 56 लाख

3.पत्नी मंजू चौधरी के नाम पर बंगलुरू((शक्ति बिल्डर्स बंगलुरू)) में तीन बेड रूम का फ्लैट-दर्शाया गया मूल्य 25 लाख 37 हजार

4.ग्रेटर नोएडा के लॉ रेसीडेंसी में फ्लैट लेने के लिए पत्नी मंजू चौधरी और पुत्र गौरव स्वरूप द्वारा लगाया गया पैसा-12 लाख 60 हजार

अचल संपत्ति-96 लाख 42 हजार 134 रुपए

चल संपत्ति

1.राम विलास चौधरी और उनकी पत्नी मंजू चौधरी के नाम से बचत खातों में जमा रुपए-59 लाख 8 हजार 946

2.राम विलास चौधरी और उनकी पत्नी मंजू चौधरी के नाम से एमआईएस, शेयर, और एनएससी में डाकघर में जमा राशि-5 लाख 35 हजार

3.महिंद्रा का एक्सयूवी-500 और एक मारुति जेन कार-17 लाख 87 हजार 606 रुपए

4.नकद-1 लाख 63 हजार 150 रुपए

कुल चल संपत्ति-83 लाख 94 हजार 702 रुपए

कुल चल-अचल संपत्ति-1 करोड़ 80 लाख 36 हजार 836 रुपए

रिटायरमेंट के पहले से पीछे पड़ी थी एसयूवी

राम विलास चौधरी को शायद इसका आभास भी नहीं था कि रिटायरमेंट का बाद भी उनके घर छापा पड़ सकता है। पर, उन्हें क्या पता था कि एसवीयू पिछले चार-पांच महीनों से ही उनके पीछे पड़ी है।

खातों से लगातार हो रहा था लेन-देन

राम विलास चौधरी के बैंक खातों से लगातार भारी भरकम एमाउंट का ट्रांजेक्शन हो रहा था। एसवीयू सूत्रों के अनुसार उनके परिजनों के खाते में चौधरी के खातों से लाख-दो लाख रुपए अक्सर ट्रांसफर किए जा रहे थे। ऐसा कई बार हुआ। उनके खातों की लगातार मॉनिटरिंग चल रही थी। सूत्रों के अनुसार ट्रांजेक्शन पर फाइनांशियल इंटेलीजेंस यूनिट की मदद से नजर रखी जा रही थी। राम विलास चौधरी की एक बेटी व दो बेटे हैं।

Ƒघर की जांच के दौरान ही मिली 26 लाख रुपए की बैंक रसीद

एसवीयू के अधिकारियों को राम विलास चौधरी के घर की तलाशी के दौरान ही बैंक की एक रसीद मिल गई। इससे पता चला कि हाल ही में राम विलास चौधरी के खाते में 26 लाख रुपए आए हैं।

बंद लॉकर में क्या है?

राम विलास चौधरी के घर से दो लॉकर की चाबियां भी मिली हैं। इन्हें शनिवार को खोला जाएगा। इसमें क्या है यह तो खुलने के बाद ही पता चलेगा।





छापेमारी में १ करोड़ ८० लाख रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति का खुलासा

ञ्चजांच के दौरान ही मिला 26 लाख रुपए के बैंक ट्रांजेक्शन का सुराग

ञ्चपत्नी और बेटे ने ग्रेटर नोएडा में फ्लैट के लिए लगाए 12 लाख 60 हजार

भास्कर न्यूज - पटना

विशेष निगरानी इकाई ((एसवीयू)) ने शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर राम विलास चौधरी के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पर छापेमारी कर 1 करोड़ 80 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया है।

छापेमारी के दौरान एसवीयू को उनके ठिकाने से 1 लाख 63 हजार नकद के अलावा करीब एक दर्जन बैंक खातों का पता चला है जिसमें लाखों रुपए जमा हैं। सिर्फ राम विलास चौधरी और उनकी पत्नी मंजु चौधरी के नाम से बैंक में 59 लाख रुपए से अधिक जमा हैं। इसके अलावा दो बैंक लॉकर भी मिले हैं जिन्हें शनिवार को खोला जाएगा। इसके अलावा निवेश से संबंधित कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पटना के अलावा बेंगलुरु और ग्रेटर नोएडा में भी फ्लैट से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। राम विलास चौधरी पिछले साल 31 अगस्त को रिटायर हुए हैं और एसवीयू उनके रिटायरमेंट के अंतिम दिन तक की चल-अचल संपत्ति को आधार बनाकर ही तफ्तीश कर रही है। एसवीयू के आईजी प्रवीण वशिष्ठ ने छापेमारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राम विलास चौधरी के खिलाफ भ्रष्ट क्रिया कलापों से आय के ज्ञात स्रोतों से काफी अधिक परिसंपत्तियां अर्जित करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।