पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में हो रहा न्याय के साथ विकास : पाटिल

प्रदेश में हो रहा न्याय के साथ विकास : पाटिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल ने गिनाई राज्य सरकार की उपलब्धियां

भास्कर न्यूज - पटना

गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में राजकीय समारोह में झंडा फहराने के बाद राज्यपाल डॉ. डीवाई पाटिल ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि संविधान कुशल मार्गदर्शक हैं और इसी के दायरे में हमारे देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। सरकार के सार्थक प्रयासों से ही प्रदेश में न्याय के साथ विकास हो रहा है। विधि व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य में रैफ की तर्ज पर एक विशेष बल का गठन किया जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। भ्रष्ट लोकसेवकों के खिलाफ अभियान जारी है। अवैध संपत्तियां जब्त की जा रही हैं।

राज्यपाल ने ये भी कहा

- आठ वर्षों में प्रदेश का योजना आकार बढ़कर चार हजार करोड़ से 34 हजार करोड़ हो गया।

- पिछले वर्ष बिहार की विकास दर 14.48 प्रतिशत रही।

- वर्ष 2013-14 का बजट आकार 92 हजार करोड़ से अधिक है।

- वंचित वर्गों को स्कूल पहुंचाने, नए स्कूल खोलने, कक्षाओं को बढ़ाने, स्कूल के उत्क्रमण व लड़के-लड़कियों के बीच की खाई को पाटने के लिए कदम उठाए गए हैं।

- प्राथमिक व माध्यमिक स्तर पर पोशाक, साइकिल व छात्रवृत्ति योजनाओं में काफी सफलता मिली है।

- सभी पंचायतों में सरकार ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोलने का निर्णय लिया। वर्ष 2014 में एक हजार उच्चतर माध्यमिक स्कूल खोले जाएंगे।

- सरकारी व अनुदानित स्कूलों की पहली से दसवीं कक्षा तक की सभी छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जा रही है।

- विश्वविद्यालयों में निष्ठावान व उत्कृष्ट शिक्षाविद कुलपति व प्रति कुलपति बनें, इसलिए नियुक्ति प्रक्रिया सर्च कमेटी के तहत पूरी कराने का कानूनी प्रावधान किया गया है। लेक्चरर की नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से कराई जाएगी। इसके लिए विवि अधिनियम में संशोधन किया गया है।

- स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जिला अस्पताल तक जांच के लिए पैथोलॉजी व्यवस्था व दवा के इंतजाम किए गए हैं। आज बिहार पोलियो मुक्त हो गया है। सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सुपर स्पेसिलिटी व्यवस्था को अपना रही है।

- मानव विकास मिशन की ओर से पांच साल में एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

- पथ निर्माण व ग्रामीण कार्य विभाग ने 55 हजार किलोमीटर से अधिक वृहत व ग्रामीण पथों का निर्माण कराया है। 12 हजार से अधिक बड़े या छोटे पुलों का निर्माण कराया गया है। प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले प्रत्येक गांव को बारहमासी सड़क से जोडऩे की योजना पर कार्य चल रहा है।

- प्रदेश में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संचरण व वितरण प्रणाली में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं। विशेष योजना के तहत 9200 करोड़ की योजना पर कार्य चल रहा है। वर्षों से बंद कांटी थर्मल पावर प्लांट की 110 मेगावाट की इकाई का जीर्णोद्धार व नवीनीकरण कर उत्पादन शुरू कर दिया गया है।

- कृषि विकास के लिए कृषि रोड मैप बनाया गया है। उपज का उचित मूल्य किसानों को मिले, इसके लिए धान के समर्थन मूल्य पर 250 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय लिया गया है। बिहार को गेहूं उत्पादन के लिए कृषि कर्मण अवार्ड मिलना भी सुखद संकेत है। हरियाली मिशन के तहत प्रदेश के वनाच्छादित क्षेत्र को नौ प्रतिशत से 10.3 प्रतिशत करने में हमें सफलता मिली है।

- महिला विकास के लिए प्रत्येक जिले में महिला पुलिस थाना और पहली महिला बटालियन का गठन किया गया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल की नियुक्ति में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण भी देने का निर्णय लिया गया है।

- ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की आय बढ़ाने के लिए महिलाओं के 10 लाख स्वयं सहायता समूह के गठन का फैसला किया गया है। जीविका के तहत सवा लाख से अधिक महिला समूहों का गठन किया जा चुका है।

- महादलित विकास के तहत दो चरणों के सर्वेक्षण में चिह्नित किए गए दो लाख 41 हजार वास रहित परिवारों से में से दो लाख 11 हजार परिवारों को वास भूमि उपलब्ध करा दी गई है। अनुसूचित जाति, जनजाति व अति पिछड़ा वर्ग के सभी बच्चों को तीन गुना अधिक छात्रवृत्ति दी जा रही है। 44 सौ कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा चुकी है।

- प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन नीति 2011 का क्रियान्वयन किया जा रहा है। अब तक 191 इकाइयां उत्पादन में आ चुकी हैं। 184 यूनिटों का निर्माण विभिन्न चरणों में है। पटना में हीरा तराशने की इकाई का लगना औद्योगीकरण के नए आयाम को दर्शाता है।

- तेल्हारा व चौसा में उत्खनन का कार्य चल रहा है। प्रदेश के सांस्कृतिक व पुरातात्विक धरोहरों को प्रदर्शित करने के लिए पटना में बिहार संग्रहालय का निर्माण हो रहा है।



***********

मुख्यमंत्री ने अणे मार्ग किया झंडोत्तोलन

भास्कर न्यूज - पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 65वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को अपने सरकारी आवास 1, अणे मार्ग में तिरंगा फहराया। सशस्त्र टुकडिय़ों की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें मिलजुल कर समाज में प्रेम और सद्भाव का माहौल बनाए हुए देश को मजबूत रखना है। मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच मिठाइयां बांटीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चन्द्रा, संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।







गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों को जलेबी खिलाते सीएम।

परेड की सलामी लेते राज्यपाल।

जदयू कार्यालय में उल्टा फहरा तिरंगा : गणतंत्र दिवस पर जदयू के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो गया। रविवार को पार्टी ने तिरंगा उल्टा फहरा दिया। वशिष्ठ नारायण सिंह ने सुबह 10 बजे झंडोत्तोलन किया। सलामी लेते समय पार्टी जनों का ध्यान केसरिया की बजाए हरा रंग ऊपर होने की ओर गया। आनन-फानन में राष्ट्रीय ध्वज को उतार कर सही तरीके से फहराया गया।



मुख्यमंत्री ने अणे मार्ग में किया झंडोत्तोलन

पटना - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 65वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को अपने सरकारी आवास 1, अणे मार्ग में तिरंगा फहराया। सशस्त्र टुकडिय़ों की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें मिलजुल कर समाज में प्रेम और सद्भाव का माहौल बनाए हुए देश को मजबूत रखना है। इस अवसर पर सीएम के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सहित कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

भास्कर न्यूज - पटना

गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में राजकीय समारोह में झंडा फहराने के बाद राज्यपाल डॉ. डीवाई पाटिल ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि संविधान कुशल मार्गदर्शक हैं और इसी के दायरे में हमारे देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

सरकार के सार्थक प्रयासों से ही प्रदेश में न्याय के साथ विकास हो रहा है। विधि व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य में रैफ की तर्ज पर एक विशेष बल का गठन किया जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। भ्रष्ट लोकसेवकों के खिलाफ अभियान जारी है। अवैध संपत्तियां जब्त की जा रही हैं।

गणतंत्र दिवस

झंडोत्तोलन के बाद राज्यपाल ने गिनाई राज्य सरकार की उपलब्धियां