पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायर शिक्षकों का होगा नियोजन, अधिसूचना जारी

रिटायर शिक्षकों का होगा नियोजन, अधिसूचना जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - राज्य के हाई स्कूलों और प्लस टू में रिटायर शिक्षकों का भी नियोजन होगा। शिक्षा विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी करी दी। विभाग ने कहा है कि राजकीय, राजकीयकृत, अल्पसंख्यक और प्रोजेक्ट विद्यालयों के रिटायर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक ही इसमें आवेदन देने के पात्र होंगे। जिला स्तर पर आवेदन देने के लिए जल्द ही विज्ञापन निकलेगा। रिटायरमेंट के समय शिक्षक को मिलने वाले शुद्ध वेतन में से उनकी पेंशन की राशि घटाने के बाद जो राशि आएगी वही उन्हें मानदेय के रूप में दिया जाएगा। अधिकतम 65 वर्ष की उम्र तक वे मानदेय पर नौकरी कर सकेंगे। जिला स्तर पर आरक्षण वार शिक्षकों की रिक्ति तय होगी और उस पर जिलाधिकारी से अनुमोदन लिया जाएगा। इसके बाद विज्ञापन जारी होगा।



रिटायर शिक्षकों का भी होगा नियोजन