पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लस टू शिक्षकों को आज से मिलेगा नियोजन पत्र

प्लस टू शिक्षकों को आज से मिलेगा नियोजन पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
३१ जनवरी से एक फरवरी को हाई स्कूल के अभ्यर्थियों के लिए लगेगा कैंप
भास्कर संवाददाता - पटना
शिक्षकों को नियोजन पत्र देने के लिए पटना समेत दस जिलों में बुधवार से कैंप लगने शुरू हो जाएंगे। पहले दिन नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के प्लस टू शिक्षकों को नियोजन पत्र मिलेगा। दूसरे दिन यानि 30 जनवरी को जिला परिषद के प्लस टू शिक्षकों को नियोजन पत्र देने के लिए कैंप लगेगा।
31 जनवरी और एक फरवरी को १० जिलों के हाई स्कूल के शिक्षक अभ्यर्थियों का कैंप लगेगा। शिक्षा विभाग ने निर्धारित समय पर कैंप लगाने का निर्देश दिया है। दिन के १०.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक कैंप चलेगा। विभाग के माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक अजीत कुमार ने कहा कि कैंप की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। प्लस टू और हाई स्कूल के शिक्षकों के कैंप जिला स्तर पर लगने हैं। पद से दस गुणा अधिक अभ्यर्थियों को कैंप में बुलाया गया है। विभाग ने कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

कैंप की तिथि से तीन दिन पहले सूची जारी करनी है।



पटना, किशनगंज, बांका, मधुबनी, सीवान, शिवहर, शेखपुरा, सुपौल, पश्चिम चंपारण और रोहतास - यहां 29 और 30 जनवरी को प्लस टू तथा 31 जनवरी और एक फरवरी को हाई स्कूल के शिक्षक अभ्यर्थी का कैंप लगेगा।

इन जिलों में आज से कैंप