पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जदयू उम्मीदवारों ने तीन तीन सेट में दाखिल किया पर्चा

जदयू उम्मीदवारों ने तीन-तीन सेट में दाखिल किया पर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन जदयू के तीनों उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। सबसे पहले पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर, उनके बाद कहकशां परवीन और सबसे अंत में वरीय पत्रकार हरिवंश ने नामांकन दाखिल किया। सभी उम्मीदवारों का नामांकन पत्र तीन-तीन सेट में था।
मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ठीक ग्यारह बजे विधानसभा पहुंचे और अपने कमरे में चले गए। वहां तीनों उम्मीदवार पहले से मौजूद थे। मुख्यमंत्री उम्मीदवारों के फार्म को खुद देख लेने के बाद उन्हें साथ लेकर विधानसभा सचिव के कमरे में पहुंचे। वहां संवाददाताओं के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ हो गई कि कई बड़े नेता बाहर ही रह गए।
मुख्यमंत्री प्रत्याशियों को बार-बार टोकते रहे कि पहले अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में नाम लिखिए। शपथ लेने के बाद हस्ताक्षर कीजिएगा। तीनों ही उम्मीदवारों ने ईश्वर की शपथ ली। इस दौरान जदयू के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी जारी रखी।
ज्ञात हो कि सोमवार को भाजपा की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुऱ और वरिष्ठ नेता आरके सिन्हा ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को होगी। उम्मीदवारों के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख ३१ जनवरी है। गौरतलब है कि जदयू ने निवर्तमान राज्यसभा सदस्य शिवानंद तिवारी, एनके सिंह और साबिर अली को दोबारा राज्यसभा का टिकट नहीं दिया है।


्र
इस मौके पर ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री पीके शाही, राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अनिल पाठक, एमएलसी संजय सिंह, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, जदयू नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. रामकिशोर सिंह, प्रदेश महासचिव लोक प्रकाश सिंह उर्फ पम्पू सिंह, छोटू सिंह, नंद किशोर कुशवाहा, सचिव अंजूम आरा और युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह सेतु भी उपस्थित थे।



राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नामांकन के मौके पर मीडिया से रू-ब-रू होते नीतीश कुमार।

जदयू के तीनों उम्मीदवारों ने नामांकन भरा

बिजली के बिना सामाजिक विकास असंभव : नीतीश

एजेंसी - बाढ़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास के लिए विद्युत को अहम बताते हुए मंगलवार को कहा कि बिजली के बिना सामाजिक विकास संभव

नहीं है। उन्होंने पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में टाल क्षेत्र के बेलछी पावर सब स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला था, तो राज्य की चर्चा नकारात्मक चीजों के लिए होती थी। आज बिहार की चर्चा विकास को लेकर होती है। उन्होंने कहा कि उनका सपना हर घर तक बिजली पहुंचाने का है और इससे पूरा करने के लिए वह दिन रात लगे हैं। उन्होंने कहा कि सौ लोगों के आबादी वाले गांव में भी सरकार बिजली पहुंचाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के बाद उनकी सरकार ने सर्वाधिक खर्च बिजली के क्षेत्र में किया है। जर्जर तारों को बदलने का काम पूरी तेजी किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अब लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा।