8 तस्कर गिरफ्तार, 50 ऊंट बरामद
50 ऊंट के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार
किशनगंज - पुलिस ने खगड़ा रेलवे गुमटी के समीप 8 तस्करों को गिरफ्तार कर चार ट्रक पर 50 ऊंटों को बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर राजस्थान के भीलवाड़ा और वागपत के रहने वाले हैं। सदर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बरामद ऊंटों की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जाती है। इन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।