पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 प्रोफेसर और 17 असिस्टेंट प्रोफेसर कांट्रेक्ट पर तैनात

17 प्रोफेसर और 17 असिस्टेंट प्रोफेसर कांट्रेक्ट पर तैनात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 17 प्रोफेसरों और 17 असिस्टेंट प्रोफेसरों को कांट्रेक्ट पर तैनात किया है। एमसीआई की संभावित निरीक्षण को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है। ये अधिकतम तीन वर्षों तक काम कर सकेंगे। इनका भुगतान संविदा आधारित मानदेय पर किया जाएगा। इसके साथ ही बेतिया मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अजित बहादुर सिंह को पीएमसीएच पटना में ट्रांसफर कर दिया गया है।



वहीं पिछले दिनों निगरानी के ट्रैप केस में पकड़े गए सिवान के सिविल सर्जन डॉ. चंद्रशेखर कुमार को विभाग ने निलंबित कर दिया है। निगरानी थाना ने उन पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।