पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विभाग के उपनिदेशक निलंबित

शिक्षा विभाग के उपनिदेशक निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - शिक्षा विभाग में कार्यरत प्राथमिक शिक्षा के उप निदेशक और सीवान के तत्कालीन डीईओ राधे कृष्ण सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है। विभाग के निदेशक ((प्रशासन)) राजेंद्र राम ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया। श्री यादव के आवास और अन्य ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई ने छापेमारी थी, जिसकी प्राथमिकी आठ जुलाई, 2013 को हुई थी। इस मामले में विभाग ने भी उन्हें दोषी माना है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय जन-शिक्षा निदेशालय रहेगा।