बीडीओ के घर ईओयू ने की छापेमारी
पटना - बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ((ईओयू)) ने भ्रष्ट आचरण के माध्यम से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में खगडिय़ा जिले के परबत्ता के प्रखंड विकास पदाधिकारी रामप्रवेश प्रसाद के राजधानी पटना समेत कई अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 91 लाख 97 हजार से अधिक की चल एवं अचल सम्पत्ति का खुलासा किया है। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक ((मुख्यालय))रविंद्र कुमार ने यहां पुलिस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईओयू को यह जानकारी मिली थी कि प्रसाद ने भ्रष्ट आचरण के माध्यम से अपने ज्ञात श्रोतों से अधिक की संपत्ति अर्जित की है। इसके बाद विभाग की ओर से एक विशेष टीम का गठन किया गया। कुमार ने बताया कि ईओयू की इस विशेष टीम ने प्रसाद के पटना स्थित दो, खगडिय़ा जिले के परबत्ता स्थित सरकारी कार्यालय एवं आवास और मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा स्थित पैतृक आवास पर एक साथ छापेमारी तथा तलाशी की। इस क्रम में प्रसाद के पटना के शास्त्रीनगर थाना स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी की गई।