पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना बहाली में आये अभ्यर्थियों ने किया ट्रेन पर पथराव

सेना बहाली में आये अभ्यर्थियों ने किया ट्रेन पर पथराव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेना बहाली में आये अभ्यर्थियों ने किया ट्रेन पर पथराव
आरा - दानापुर रेल मंडल के पटना-मुगलसराय रेलखंड के कोईलवर रेलवे स्टेशन पर डाउन दादर-भागलपुर एक्सप्रेस पर आर्मी बहाली में आए अभ्यर्थियों ने पथराव किया। ट्रेन मुंबई से भागलपुर जा रही थी। तभी कोईलवर में चेन पुलिंग कर किसी यात्री ने ट्रेन को रोक दिया, लेकिन सभी दरवाजे बंद होने की वजह से अभ्यर्थी सवार नहीं हो सके। इसी बात पर गुस्सा भड़क गया। जब ट्रेन साढ़े ग्यारह बजे कोईलवर स्टेशन पहुंची तो उस पर पथराव कर एसी बोगी के कई शीशे तोड़ दिए गए। कोईलवर में आयोजित होने वाली आर्मी बहाली में वैशाली जिले से आए अभ्यर्थियों ने पत्थर बाजी की। अभ्यर्थियों का कहना था, कि कोईलवर में बहाली आयोजित की गई है, लेकिन यहां ट्रेनों का ठहराव नहीं है। पथराव के कारण कोईलवर स्टेशन पर ट्रेन को तकरीबन 15 मिनट रोकना पड़ा। बाद में आरपीएफ के जवानों ने अभ्यर्थियों को खदेड़ा।