- Hindi News
- बिहार पर जातिवादी राजनीति का कलंक कोई नहीं लगा सकता : राजनाथदेश में संघर्ष की चिंगारी बिहार ने पै
बिहार पर जातिवादी राजनीति का कलंक कोई नहीं लगा सकता : राजनाथदेश में संघर्ष की चिंगारी बिहार ने पैदा की : राजनाथसंघर्ष की चिंगारी बिहार ने पैदा की : राजनाथ
ञ्चकहा बड़े खानदान में पैदा होने से कोई महान नहीं होता
भास्कर संवाददाता - पटना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार पर जातिवादी राजनीति का कलंक कोई नहीं लगा सकता है। कर्पूरी ठाकुर का मुख्यमंत्री बनना इसका प्रमाण है। बिहार में ऐसे ही लोगों की इज्जत होती रही है, जिसने त्याग और बलिदान किया है। आज इनकी गौरवशाली परंपरा को कलंकित करने का प्रयास हो रहा है। देश में बिहार के लालों ने परिवर्तन की लहर चलाई। संघर्ष की चिंगारी बिहार ने पैदा की। कर्पूरी जयंती में भाग लेने पटना आए राजनाथ ने क्रआपञ्ज की मौजूदा राजनीति पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने राहुल गांधी पर इशारों में ही निशाना साधा और कहा कि बड़े खानदान में पैदा होने से कोई महान नहीं होता है। गरीब मां की कोख से पैदा व्यक्ति भी महान बन सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ((नमो)) और कर्पूरी ठाकुर में कई समानताएं हैं। दोनों ही गरीब और पिछड़े हैं। वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि आज लोग पिछड़ों का वोट तो चाहते हैं, लेकिन पिछड़े के बेटे को प्रधानमंत्री बनते नहीं देख सकते। जदयू और राजद को कर्पूरी
जयंती मनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
नमो और कर्पूरी ठाकुर में समानताएं : पांडेय
लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मंगल पांडेय, राजनाथ सिंह व अन्य।
कर्पूरी जयंती में शरीक होने पटना आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष