पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर राजद में नाराजगी

लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर राजद में नाराजगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी - पटना
लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ((राजद)), लोक जनशक्ति पार्टी ((लोजपा)) और कांग्रेस के होने वाले संभावित गठबंधन की कवायदों के बीच सीट छोड़े जाने की आशंका से राजद के कुछ नेता आहत हैं। अररिया और जमुई ((सु)) लोकसभा सीट राजद और लोजपा के बीच नाराजगी का कारण बनी हुई है।
अररिया सीट राजद को चाहिए तो जमुई ((सु)) सीट लोजपा को। गठबंधन के तौर पर पिछले लोकसभा चुनाव में अररिया से लोजपा और जमुई ((सु)) से राजद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। वर्ष 2014 के चुनाव में लोजपा को अररिया के साथ ही जमुई ((सु)) की सीट भी चाहिए।
लोजपा अध्यक्ष राम विलास पासवान जमुई ((सु)) से अपने पुत्र और पार्टी संसदीय बोर्ड के नेता चिराग पासवान को चुनाव मैदान में उतारना चाहते हैं। वहीं अररिया सीट से लोजपा के जाकिर हुसैन खान चुनाव मैदान में आने की कवायद में लगे हैं। जाकिर पिछले चुनाव में इसी सीट से मैदान में थे, जबकि सीमांचल के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. तस्लीमउद्दीन को राजद अररिया से चुनाव मैदान में उतारना चाहता है।



घमासान - जदयू ने राज्यसभा सांसदों को लोकसभा सीट से लडऩे की पेशकश की

शिवानंद तिवारी

साबिर अली

अब्दुल बारी सिद्विकी

सिद्दिकी मधुबनी से लडऩा चाहते हैं चुनाव

राजद विधायक दल के नेता अब्दुलबारी सिद्दिकी ने मधुबनी लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर की है, जबकि इस सीट पर कांग्रेस के महासचिव और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने दावा किया है। वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे भी मुजफ्फरपुर सीट कांग्रेस की विनिता विजय के लिए छोडऩे और राजद के मुख्य सचेतक सम्राट चौधरी खगडिय़ा सीट लोजपा के लिए छोड़े जाने के विचार से नाराज हैं। इसी तरह राजद के कई अन्य नेता गठबंधन में अपनी सीट लोजपा और कांग्रेस के लिए छोड़े जाने से खासा नाराज चल रहे हैं। इन नेताओं की नाराजगी इतनी बढ़ गई है कि वे किसी भी समय पाला बदलने तक के लिए तैयार हैं।

राजद के कई नेता गठबंधन में अपनी सीट छोड़े जाने से खासा नाराज चल रहे हैं

तीन राज्यसभा सांसदों को टिकट नहीं

ञ्चशिवानंद तिवारी, एनके सिंह और साबिर अली के चुनाव लडऩे पर अटकलें

एजेंसी - पटना

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड ((जदयू)) ने अपने तीन निवर्तमान राज्यसभा सदस्यों को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजने का मन बनाया है। जदयू सूत्रों के अनुसार पार्टी के निवर्तमान सांसद शिवानंद तिवारी, एनके सिंह और साबिर अली को दोबारा राज्यसभा चुनाव का टिकट नहीं देने का निर्णय लिया गया है। पार्टी ने शिवानंद तिवारी को बक्सर, एनके सिंह को बांका और साबिर अली को शिवहर संसदीय क्षेत्र से आगामी चुनाव लडऩे की पेशकश की है। बिहार से जदयू के राज्यसभा सदस्य शिवानंद तिवारी, एन के सिंह और साबिर अली, भाजपा के डॉ.सीपी ठाकुर तथा राष्ट्रीय जनता दल ((राजद)) के प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल इस वर्ष नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इन सीटों के लिए सात फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि नामांकन पत्र 21 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के बाद से भरा जा सकेगा। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है।