पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हम आगे आएं, तभी बढ़ेगी महिला शक्ति : परवीन

हम आगे आएं, तभी बढ़ेगी महिला शक्ति : परवीन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटना
महिला शक्ति को बढ़ाना है तो हमें आगे आना होगा। जब हम एकजुट होंगे, तभी महिला और अधिक सशक्त होगी। ये बातें समाज कल्याण मंत्री परवीन अमानुल्लाह ने कहीं। वे गुरुवार को पटना वीमेंस कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थी। कार्यक्रम क्रअपने आपञ्ज संस्था द्वारा आयोजित किया गया था। परवीन अमानुल्लाह ने कहा कि बिहार में पहले स्कूली छात्राओं की संख्या कम थी। आज यह पांच लाख हो गई है। सरकार ने कन्या विवाह योजना बनाई है। छात्राओं के लिए पोषक एवं साइकिल वितरण योजना बनाई है। महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए 36 जिलों में महिला हेल्पलाइन संचालित है। अपने आप की अध्यक्ष रुचिरा गुप्ता ने कहा कि देह व्यापार में पकड़ी जाने वाली महिलाओं के साथ सख्ती न बरती जाए। सरकार वैसे लोगों के खिलाफ सख्त कानून बनाए, जो महिलाओं की खरीद-बिक्री करते हैं। कार्यक्रम में अमेरिका की लेखिका ग्लोरिया स्टीनेम भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जात-पात का भेदभाव मिटा कर मिलजुल कर काम करना चाहिए। तभी देह व्यापार पर शिकंजा कसा जा सकता है। कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर डोरिस डिसूजा ने भी छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के लिए आगे बढ़ कर काम करने को कहा।