पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिहार में स्थापित होगी कबड्डी अकादमी

बिहार में स्थापित होगी कबड्डी अकादमी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना - कबड्डी को बिहार बहुत गंभीरता से ले रहा है। बुधवार को यहां घोषणा की गई कि यहां जल्दी ही कबड्डी अकादमी की स्थापना की जाएगी। कबड्डी के विकास की पहल आम्रपाली समूह कर रहा है। यहां पाटलीपुत्र स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स परिसर में चल रही ६१वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला कबड्डी चैंपियनशिप के दौरान आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आम्रपाली समूह के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष जर्नादन सिंह गहलौत की मौजूदगी में कहा कि उनकी इच्छा है कि बिहार राष्ट्रीय कबडडी के मानचित्र पर पहले नंबर पर हो। अकादमी के अलावा उनका समूह खेल के विलक्षण प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को आॢथक रूप से भी मदद करेगा।