महेला जयवर्धने ने जड़ा सातवां दोहरा शतक
एजेंसी - मीरपुल
पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के नाबाद 203 रन के सहारे श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन छह विकेट खोकर 730 रन ((पारी घोषित)) का विशाल स्कोर बना लिया। 36 वर्षीय जयवर्धने का यह सातवां दोहरा टेस्ट शतक है। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में २३२ रन बनाए थे। इस तरह श्रीलंका ने ४९८ रन की बढ़त हासिल करने के बाद दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम को दूसरी पारी में ३५ रन तक एक झटका दे दिया।
बांग्लादेश को पारी की हार से बचने के लिए ४६३ रन की जरूरत है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। स्टंप्स के समय शमसुर रहमान नौ और मार्शल अयूब ११ रन बनाकर क्रीज पर थे। ओपनर तमीम इकबाल ११ रन बनाकर रंगना हेराथ की गेंद पर दिलरुवान परेरा के हाथों कैच कर लिए गए।
इससे पहले श्रीलंका ने कल के स्कोर पांच विकेट पर ३७५ रन से आगे खेलना शुरू किया। जयवर्धने ने ४२ रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। उनका दोहरा शतक पूरा होते ही श्रीलंका ने अपनी पहली पारी समाप्त घोषित कर दी।
जयवर्धने ने २७१ गेंदों में १६ चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद २०३ रन और किथुरवान वितांगे ने नाबाद १०३ रन बनाए। श्रीलंका की पारी में बुधवार को एकमात्र विकेट एंजेलो मैथ्यूज का गिरा जो ८६ रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट सोहाग गाजी ने लिया।