पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटमा के लिए ७ फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाय

एटमा के लिए ७ फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल
देश के टॉप बी-स्कूल्स और मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स के पास एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस ((एटमा)) देने का मौका है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल ((एआईएमएस)) की ओर से लिया जाने वाला यह टेस्ट 16 फरवरी को आयोजित होगा। इसके लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन की लास्ट डेट ७ फरवरी है।
वहीं, 6 फरवरी को एटमा बुलेटिन का डिस्ट्रीब्यूशन बंद हो जाएगा। एप्लिकेशन फॉर्म का रीप्रिंट 10 फरवरी तक लिया जा सकता है। साथ ही स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह टेस्ट दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सिलेक्टेड सेंटर्स पर आयोजित होगा।
टेस्ट का मोड ऑफलाइन है, इसलिए स्टूडेंट्स को पेन और पेपर बेस्ड एक्जाम देना होगा। इसका रिजल्ट २८ फरवरी को घोषित किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन टेस्ट 25 मई और 20 जुलाई को होगा। एटमा के लिए स्टूडेंट्स का ग्रेजुएट होना जरूरी है। यदि स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन फाइनल ईयर में हैं तो वे भी एटमा के लिए अपीयर हो सकते हैं। इस टेस्ट में सफल होने वाले कैंडीडेट्स को मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ((एमबीए)) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट ((पीजीडीएम)) में एडमिशन मिलेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 222.ड्डह्लद्वड्डड्डद्बद्वह्य.ष्शद्व पर लॉगऑन किया जा सकता है।




इस तरह रहेगा एक्जाम का पैटर्न

स्टूडेंट्स को यह टेस्ट 180 मिनट में पूरा करना है। इसमें एनालिटिकल रीजनिंग स्किल्स, वर्बल स्किल्स, क्वांटिटेटिव स्किल्स को ६ सेक्शन में डिवाइड किया गया है। हर सेक्शन से 30 माक्र्स के प्रश्न पूछे जाएंगे। यानि कुल प्रश्न 180 माक्र्स के होंगे। स्टूडेंट्स की मदद के लिए एटमा की वेबसाइट पर प्रीवियस ईयर के सैंपल पेपर्स भी अपलोड कर दिए गए हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

किसी रिकग्नाइज्ड यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से कैंडीडेट्स का ग्रेजुएट होना जरूरी। टेस्ट के लिए पार्टिसिपेंट्स की उम्र कम से कम २१ वर्ष होना चाहिए।

ऑफलाइन टेस्ट १६ और ऑनलाइन टेस्ट 25 मई और 20 जुलाई को।

द्गस्रह्व. ह्वश्चस्रड्डह्लद्गह्य