पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब डेली लाइफ में इंप्लीमेंट करेंगे ट्रेनिंग प्रोग्राम की लर्निंग

अब डेली लाइफ में इंप्लीमेंट करेंगे ट्रेनिंग प्रोग्राम की लर्निंग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल
दैनिक भास्कर समूह की ओर से आयोजित 15 दिवसीय फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग वर्कशॉप के फस्र्ट बैच का बुधवार को समापन हुआ। इस अवसर पर उन्हें पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इसमें सिटी की हाउस वाइव्स और सीनियर सिटिजंस ने हिस्सा लिया था। समापन पर सीनियर सिटिजन कैटेगरी की पार्टिसिपेंट चित्रा गढ़वाल ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में आकर तकनीक से जुडऩा काफी रोचक रहा। इससे पहले हमने ए फार एपल, बी फार बॉल और सी फार कैट ही पढ़ा था, लेकिन अब हमें मालूम हुआ कि कंप्यूटर की भाषा अलग होती है। इसमें ए फार ऑल, बी फार बोल्ड और सी फार कॉपी होता है। वहीं, रोली श्रीवास्तव का कहना था कि कंप्यूटर ट्रेनिंग देकर भास्कर ने हमें एक मशाल सौंपी है। अब हमारा दायित्व है कि हम इस मशाल से दूसरों का जीवन उज्ज्वल करें। एक अन्य पार्टिसिपेंट हीरामणि जैन ने कहा कि कंप्यूटर के बारे में जानकर हमें काफी अच्छा लगा। हाउस वाइफ सुनीता शर्मा व परवीन कौसर का कहना था कि इस तरह का प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
अंत में सभी प्रतिभागियों को दैनिक भास्कर समूह के डिप्टी आर्ट डायरेक्टर मनीष समंदर और सीएसआर को-ऑर्डिनेटर ((एमपी)) अजय दुबे ने बुकलेट व सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस मौके पर सीएसआर टीम के मम्तेश शर्मा समेत सोशल वॉलेंटियर दीपिका उपाध्याय, नेहा अग्रवाल, राम अवध आदि उपस्थित थे।



द्घशह्म् ह्यशष्द्बद्गह्ल4

 फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग वर्कशॉप के फस्र्ट बैच के समापन अवसर पर अतिथियों के साथ प्रतिभागी।