पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैनिट : छेडख़ानी करने वाले छात्र एक साल के लिए हॉस्टल से होंगे सस्पेंड

मैनिट : छेडख़ानी करने वाले छात्र एक साल के लिए हॉस्टल से होंगे सस्पेंड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. मैनिट में मंगलवार रात छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले तीन छात्रों को एक साल के लिए हॉस्टल से तथा एक सेमेस्टर के लिए सस्पेंड किया जाएगा। इसके आदेश एक-दो दिन में जारी हो जाएंगे। डायरेक्टर प्रो. अप्पू कुट्टन ने छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, छात्रों के साथ लडऩे वाली छात्रा को मैनिट प्रशासन, गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत करेगा।

मैनिट की मैकेनिकल ब्रांच के थर्ड ईयर के छात्र पीयूष, कुणाल व बलराम के खिलाफ कैंपस में ही थर्ड ईयर की दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे संस्थान की दो छात्राएं बॉस्केटबाल कोर्ट से हॉस्टल लौट रहीं थीं। इस बीच हॉस्टल से पहले मोड़ पर पीयूष, कुणाल व बलराम शराब के नशे में बैठे थे। इस दौरान इन लोगों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

घबराई छात्राएं जब भागकर हॉस्टल पहुंचीं तो ये छात्र भी उनके पीछे-पीछे आ गए। बाद में छात्राओं ने हिम्मत दिखाकर हॉस्टल की अन्य छात्राओं के साथ मिलकर इन छात्रों को गार्ड के रूम में बंद करके पीटा। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मैनिट डायरेक्टर ने छात्रों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल छात्र कमलानगर थाना पुलिस की हिरासत में है। इस मामले को लेकर डायरेक्टर ने बुधवार को सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाकर चर्चा भी की जिसमें इनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

डायरेक्टर ने बताया कि इस घटना के दौरान बहादुरी के साथ छात्रों का मुकाबला करने वाली छात्रा को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान स्वरूप छात्रा को कितनी राशि दी जाएगी, इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा। उन्होंने अभी छात्रा का नाम सार्वजनिक करने से इंकार कर दिया है।

मैनिट : सेमेस्टर से होंगे निलंबित

पुलिस ने भी मंगलवार शाम हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के करीब 40 स्टूडेंट्स को नोटिस जारी किए हैं और पुलिस के सामने बयान दर्ज करने के लिए उपस्थित होने को कहा है। सीएसपी सुनील पाटीदार ने बताया कि आरोपियों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।