पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिवसीय ‘भारत संस्कृति यात्रा’ आज से

दो दिवसीय ‘भारत संस्कृति यात्रा’ आज से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल
हिंदुस्तानी आर्ट एंड म्यूजिक फाउंडेशन की ओर से गुरुवार से स्टेट म्युजियम में दो दिवसीय ‘भारत संस्कृति यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय में शाम 6 बजे से शुरू होगा। स्वामी विवेकानंद और उस्ताद अलाउद्दीन खां की याद में मध्य प्रदेश संस्कृति संचालनालय के सहयोग से आयोजित समारोह की पहली शाम शास्त्रीय गायन और वादन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। समारोह की शुरुआत शास्त्रीय गायक प्रबल भट्टाचार्य के शास्त्रीय गायन से होगी। इसी क्रम में लक्ष्य और आयुष मोहन गुप्ता सितार-सरोद पर जुगलबंदी प्रस्तुत करेंगे। समारोह की दूसरी व अंतिम शाम पंडित तरुण भटनागर संतूर वादन की प्रस्तुति देंगे। वहीं, अलोखे दास गुप्ता सितार वादन करेंगे और पूनम साही का शास्त्रीय गायन होगा। समारोह में श्रोताओं का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।