बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
भोपाल - बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारत रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर बोर्ड आफिस चौराहे पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश का झंडा जलाया। मंच के धर्मेंद्र गोस्वामी व मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार करने के साथ ही उनके धार्मिक स्थलों में तोडफ़ोड़ की जा रही है। इसके बाद भी भारत सरकार मौन है।
हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में भारत रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर बोर्ड आफिस चौराहे पर बांग्लादेश का झंडा जलाया।