- Hindi News
- जनसंपर्क सेमीफाइनल की ओरजनसंपर्क ने नेशनल स्पोट्र्स टाईम्स को 9 विकेट से हराकर 18वें आईईएस ग्रुप
जनसंपर्क सेमीफाइनल की ओरजनसंपर्क ने नेशनल स्पोट्र्स टाईम्स को 9 विकेट से हराकर 18वें आईईएस ग्रुप इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। ओल्ड कैंपियन मैदान पर...
18वां आईईएस ग्रुप इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट
भोपाल। जनसंपर्क ने नेशनल स्पोट्र्स टाईम्स को 9 विकेट से 18वें आईईएस ग्रुप इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।
ओल्ड कैंपियन मैदान पर नेशनल स्पोट्र्स टाईम्स ने 4 विकेट खोकर 127 रन बनाए। संजय शर्मा ने 60 रन की पारी खेली। मोहन द्विवेदी ने 22 रन तथा जीतू बागरे ने 36 गेंद पर 12 रन बनाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जनसंपर्क की टीम ने 16.3 ओवर में एक विकेट पर जरूरी रन बना लिए। अकबर ने 47 तथा राहुल ने 54 रन की पारी खेली। विकास ने 20 रन बनाए। राहुल सफल मध्या मैन आफ द मैच चुने गए। इससे पूर्व दोनों टीमों से राधारमण ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन आरआर सक्सेना से परिचय कराया गया।