पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस साल तीन एडीजी बनेंगे डीजी

इस साल तीन एडीजी बनेंगे डीजी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशेष संवाददाता - भोपाल
राज्य सरकार इस साल पुलिस महा निदेशक ((डीजी)) के तीन पदों पर भारतीय पुलिस सेवा के 1984 बैच के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों ((एडीजी)) को पदोन्नत करेगी। डीजी के इन तीन पदों में से दो अभी खाली हैं, एक सितंबर में रिक्त होना है। वहीं एडीजी के 11 पदों पर 1989 बैच के आईजी पदोन्नत किए जाएंगे। इन पदों पर पदोन्नति के लिए आईपीएस अफसरों के नामों पर विचार करने गुरुवार को मंत्रालय में डीपीसी होने जा रही है। इसमें मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, प्रमुख सचिव गृह आरके स्वाई और पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे उपस्थित रहेंगे।
इन नामों पर होगा विचार : डीजी के तीन पदों पर पदोन्नति के लिए 1984 बैच के एडीजी अफसरों के नाम पर विचार किया जाएगा। इस बैच में वरिष्ठता क्रम में विजय कुमार सिंह एडीजी एसएएफ, मैथिलीशरण गुप्त एडीजी रेलवे, वीके जौहरी एडीजी ((केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर)), संजय चौधरी आयुक्त परिवहन और सुखराज सिंह लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना में डीजी शामिल हैं।



डीपीसी

आज

डीआईजी के 18 पदों पर पदोन्नति के लिए 2000 बैच के पुलिस अधीक्षकों के नामों पर विचार किया जाएगा। इनमें संतोष कुमार सिंह, केसी जैन, मनोहर सिंह जामरा और एसपी सिंह के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही 2001 बैच के आईपीएस अफसरों में प्रमोद वर्मा, जेएस कुशवाहा, राकेश पी सिंह और नवल रघुवंशी को सिलेक्शन ग्रेड दिए जाने पर विचार होगा।

आईजी के 16 पदों पर पदोन्नति के लिए 1996 बैच के डीआईजी के पदों पर पदस्थ अधिकारियों में मोहम्मद शाहिद अबसार और बलवीर सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, योगेश चौधरी, एसके सक्सेना, आरके चौधरी, जेएस संसवाल, वीके सूर्यवंशी, पीके माथुर और आरके शिवहरे के नामों पर विचार किया जाएगा। इनमें शिवहरे फिलहाल निलंबित हैं।

एडीजी के 11 पदों पर पदोन्नति के लिए 1989 बैच के आईपीएस अफसरों में मिलिंद कानसकर आईजी पीएचक्यू, मुकेश कुमार जैन ((केंद्रीय प्रतिनियुक्ति)), अजय कुमार शर्मा आईजी होशंगाबाद, संजय कुमार झा ((केंद्रीय प्रतिनियुक्ति)), जीपी सिंह आईजी लोकायुक्त विशेष स्थापना, राजेश चावला आईजी होमगार्ड जबलपुर, संजय वी माने आईजी पीएचक्यू स्पेशल ब्रांच, पीएस फलनीकर आईजी पीएचक्यू, सुशोवन बैनर्जी ((केंद्रीय प्रतिनियुक्ति)) जीआर मीना आईजी एसएएफ भोपाल रेंज, सुषमा सिंह आईजी महिला सेल और बीबीएस ठाकुर आईजी दूर संचार के नाम पर विचार होगा।

2000 बैच के ये अफसर बनेगें डीआईजी

ये बनेंगे

आईजी

एडीजी के 11 पदों के लिए 1989 बैच के अफसरों के नाम