पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगरानी के लिए पुलिस अफसरों के चेंबर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

निगरानी के लिए पुलिस अफसरों के चेंबर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी
पुलिस अधिकारियों के चेंबर में अब कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव तैयार है। तीसरी आंख न केवल पुलिस अधिकारी की कार्यप्रणाली पर नजर रखेगी, बल्कि विभिन्न मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए आने वाले नेताओं के चेहरे भी भोपाल पीएचक्यू में नजर आएंगे। ये सभी कैमरे दूरसंचार पुलिस मुख्यालय से जुड़े रहेंगे, ताकि अधिकारियों के चेंबर की मॉनीटरिंग की जा सके।
पुलिस को आधुनिक बनाने की दिशा में शुरू की जा रही डायल-100 योजना में ही अधिकारियों के चेंबर में कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव भी बनाया गया है। जिला मुख्यालय पर टीआई, एसडीओपी, एएसपी व एसपी के चेंबर में तीसरी आंख की नजर रहेगी। कैमरे लगने से चेंबर में होने वाली हर हरकत पर नजर रखी जा सकेगी। इससे पुलिस अधिकारी आमजन की सुनवाई के लिए समय पर अपनी कुर्सी पर बैठेंगे। साथ ही होने वाली सुनवाई में आमजन के साथ पुलिस अधिकारी का बर्ताव भी कैमरे की नजर में रहेगा।
नेता नहीं दिखा पाएंगे रुतबा: पुलिस अधिकारियों के चेंबर में कैमरे लगने से अब वे नेता भी आसानी से उजागर हो जाएंगे, जो किसी भी मामले में टांग अड़ाने के लिए रुतबा गालिब करने पहुंच जाते हैं। अब चेंबर में नेताओं द्वारा की जाने वाली हर बातचीत व हरकत कैमरे में कैद हो जाएगी। जिसकी रिकॉर्डिंग आवश्यकता पडऩे पर कभी भी देखी जा सकेगी।
यह मिलेगी राहत
ञ्च पुलिस अधिकारी का व्यवहार आमजन से बेहतर रहेगा।
ञ्च अधिकारी अपनी कुर्सी पर समय पर मिलेंगे, आमजन को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
ञ्च पुलिस अधिकारियों को ऐसे नेताओं से मुक्ति मिलेगी, जो चेंबर में आकर राजनीति चमकाते हैं।
कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी शामिल
॥डायल-100 योजना में पुलिस अधिकारियों के चेंबर में कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी शामिल है। जिसकी मॉनीटरिंग दूरसंचार पुलिस मुख्यालय से होगी।ञ्जञ्ज
आलोक कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक