- Hindi News
- फ्री ‘डॉट इएक्सई’ फाइल नहीं करें डाउनलोड
फ्री ‘डॉट इएक्सई’ फाइल नहीं करें डाउनलोड
सिटी रिपोर्टर भोपाल
मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ((मैनिट)) में ‘नेटवर्क इनूमरेशन एंड सिक्योरिटी’ पर 3 दिन की वर्कशॉप का बुधवार को समापन हो गया। इसमें भेल के आईटी मैनेजर सतीश असनानी ने डेटाबेस सिक्योरिटी पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ऑरेकल डेटाबेस सिस्टम में हर यूजर की जिम्मेदारी तय करके अन-ऑथोराइज्ड एक्सेस करने से रोका जा सकता है। वर्कशॉप के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए मैनिट के प्रो. दीपक सिंह तोमर ने बताया कि इंटरनेट से फ्री डॉट इएक्सई फाइल को डाउनलोड नहीं करें। इसमें हिडन फ्री वेयर सॉफ्टवेयर होते हैं जो सिस्टम पर डायरेक्ट अटैक करते हैं। इंटरनेट पर फ्रॉड करने के लिए बहुत सारे ट्रोजन सॉफ्टवेयर हैं। इनमें एसिड अटैक, लॉग डू, 40 नेट, एब्यूजर आदि के फ्री इंस्टॉलेशन के ऑफर आते हैं। इन्हें इग्नोर कर देना चाहिए। इन सॉफ्टवेयर के सिस्टम में रन होने के साथ ही यूजर की पर्सनल इंफॉर्मेशन को कोई भी एक्सेस कर सकता है। इसमें यूजर सिस्टम को जो भी कमांड देगा या कोई भी ‘की’ प्रेस करेगा उसकी जानकारी दूर बैठा हैकर आसानी से पता लगा लेता है। मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग करने वालों को ‘सलामी अटैक’ के बारे में भी सचेत रहना चाहिए।
द्वड्डठ्ठद्बह्ल द्ग1द्गठ्ठह्ल