पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल प्रतिभाएं सम्मानित

खेल प्रतिभाएं सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल - स्व. भीमसेन खन्ना स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में एलएनसीटी ग्रुप द्वारा प्रदेश के प्रतिभावान खिलाडिय़ों और प्रशिक्षक को सम्मानित किया गया। औबेदुल्लागंज में आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री सुरेंद्र पटवा ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। सम्मानित होने वालों में दीपू परमार, विक्रम गौर, आशुतोष प्रताप सिंह, विक्की, रामकिशोर नंदवंशी, नवीन गौर, शिबू सोनी, देवेश सिंह, नमित सिंह, अतुल सेन, सवंत सिंह, महेश सोधिया, विकास रैकवार, वैशाली कुशवाह, कंचन ओढ़, कीर्ति यादव शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन पंकज जैन ने किया। इससे पहले प्रतियोगिता के फाइनल में आम आदमी क्लब ने चौकसे इलेवन उमरिया को 15 रनों से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। विजेता टीम को 21000 रुपए एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11000 रुपए एवं ट्रॉफी दी गई।