पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूख हड़ताल जारी

भूख हड़ताल जारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल - अखिल भारतीय अतिरिक्त विभागीय डाक सेवक डाक कर्मचारी संघ द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर यादगारे शाहजहांनी पार्क में की जा रही क्रमिक भूख हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। संघ के सचिव एमपी सिंह ने बताया कि हड़ताल दो दिन और जारी रहेगी।
धरना जारी : स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग को लेकर अध्यापक संविदा शिक्षक संघ का धरना बोर्ड ऑफिस पर बुधवार को भी जारी रहा। संघ के जगदीश ठाकुर व राकेश पांडेय ने बताया कि संघ के प्रतिनिधि मंडल ने इस बारे में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी को ज्ञापन सौंपा।
भीख मांगेंगी नर्सेस : हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन एम्प्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले नर्सेस तीन महीने के वेतन भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को मंत्रालय के सामने भीख मांगेंगी।






एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कौरव ने बताया कि बुधवार को हुई संगठन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कौरव ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन के तहत पहले दिन मंत्रालय के सामने यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
धरने पर डटे संविदा शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा
भूख हड़ताल जारी