पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल - छोला मंदिर इलाके में दसवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। छोला मंदिर पुलिस के मुताबिक शंकर नगर बस्ती निवासी कमलेश अहिरवार मिस्त्री का काम करते हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी शीतल उर्फ आकांक्षा दसवीं की छात्रा थी। बुधवार सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा। शीतल द्वारा खुदकुशी किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।