पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक दिन बाद पहुंचीं एसपी लुटेरे अब भी गिरफ्त से दूर

एक दिन बाद पहुंचीं एसपी लुटेरे अब भी गिरफ्त से दूर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
पेट में चाकू घोंपकर स्मिता चौहान के दो लाख रुपए कीमत के जेवर लूटने वाले बदमाश अब भी आजाद हैं। एसपी साउथ टी अमोंग्ला अय्यर वारदात के एक दिन बाद बुधवार को उनका हाल जानने नोबल अस्पताल पहुंचीं। एक दिन की पड़ताल में मिसरोद पुलिस महज इतना जान पाई है कि बदमाश कम उम्र के थे, लेकिन उनका सुराग अब तक नहीं मिला है।
मंगलवार तड़के तीन नकाबपोश बदमाशों ने प्रेस्टाइन विला, मिसरोद निवासी स्मिता के घर में घुसकर जेवर लूट लिए थे। उनके दो मासूम बेटों के गले पर चाकू अड़ाकर वारदात को अंजाम दिया गया। रुपए देने से इनकार करने पर आरोपी उनके पेट में चाकू घोंपकर फरार हो गए। वारदात में गंभीर रूप से घायल स्मिता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उनके पति सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह करीब दस बजे एसपी अस्पताल पहुंचीं और स्मिता का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने घटना के बारे में भी जानकारी ली। वे घटनास्थल पर भी पहुंचीं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।


मिसरोद पुलिस के मुताबिक इस तरह की लूट करने वाले आरोपियों की सूची तैयार की जा रही है। इसके अलावा उन बदमाशों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है, जो लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं।



अस्पताल में भर्ती स्मिता चौहान।