- Hindi News
- प्रॉपर्टी डीलर से ज्यादती: आरोपी गिरफ्तार
प्रॉपर्टी डीलर से ज्यादती: आरोपी गिरफ्तार
भोपाल - चूना भट्टी पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर बुधवार को ज्यादती का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चूना भट्टी पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय एक युवती प्रॉपर्टी डीलर का काम करती है। वह यहां अकेले रहती है। उसने बुधवार की सुबह शिकायत की है कि मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाला बैरागढ़ निवासी गिरीश दरयानी मंगलवार की रात उसके घर पहुंचा था। उसने बताया कि गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया है। जब युवती ने अपनी एक्टिवा की चाबी गिरीश को दी तो उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध किया तो उसने धक्का दिया, जिसमें वह बेहोश हो गई। इसके बाद गिरीश ने उसके साथ ज्यादती की। दोनों एक दूसरे को पिछले सात साल से जानते हैं।